औरैया, अप्रैल 25 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी 17 वर्षीय अक्षित शाक्य की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई। अक्षित ने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी और उसके परिणाम को लेकर परिवार को काफी उम्मीदें थीं। उसकी असमय मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को गांव के रघुनाथ सिंह समेत कई लोग किशनी थाना क्षेत्र के बसैत गांव में धार्मिक कार्यक्रम में झंडा चढ़ाने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग लौट रहे थे। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप कुछ लोग जूस पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अक्षित को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से...