मथुरा, अप्रैल 16 -- यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल टोल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों व साथी कर्मचारियों ने मांट टोल प्लाजा पर शव रख कर जमकर हंगामा किया। लक्ष्मीनगर, जमुनापार निवासी मनोज कुमार पिछले करीब 13 वर्षों से टोल पर कार्य कर रही कम्पनी में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। बताते हैं कि पिछले साल पांच नवम्बर को कार ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, तभी से उसका नोएडा स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत होने पर मृतक के परिजन व साथी कर्मचारी शव लेकर मांट टोल प्लाजा पर पहुंच हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस व टोल कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मुआवजा के साथ साथ मृतक के पुत्र को नौकरी देने की मांग पर अड़े थे। सूचना के बाद कम्पनी अधिकारी व टोल प...