मऊ, अप्रैल 22 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर बंधा ढाले पर विगत 15 अप्रैल की शाम हुए सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मंगलवार शाम गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दुबारी ग्राम पंचायत के भगत का पुरा निवासी 46 वर्षीय लल्लन मौर्य पुत्र गुदरी मौर्य बीते 15 अप्रैल की देर शाम दुबारी बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीपुर बंधा ढाले के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लल्लन मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि पीछे बैठे धर्मेंद्र मौर्य को मामूली चोटें आईं थी। घायल लल्लन को पहले मधुबन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन उन्हें बीआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.