इटावा औरैया, जून 14 -- इकदिल। दो सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए अधेड़ ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। गांव नगला मोती निवासी 55 वर्षीय कमल सिंह पुत्र छोटे सिंह 31 मई को आई तेज आंधी और तूफान में उनकी मोपेड की बाइक से टक्कर हो गई थी। घायल होने के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, वहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...