चंदौली, मार्च 25 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा गांव के मोड़ पर बीते मंगलवार की रात बाइक और साइकिल सवार की टक्कर हो गई थी। जिसमें दोनों चालक को गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान देर रात साइकिल सवार 55 वर्षीय बिजेंद्र राजभर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। विजेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की देर शाम मनिहरा गांव से विजेंद्र राजभर मजदूरी का कार्य कर आ रहे थे। जैसे ही वह मनिहरा मोड़ के चन्दौली-सैदपुर मार्ग पर पहुंचे थे कि चहनिया की तरफ से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान साइकिल सवार और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से उन्हें अधिक रक्तस्राव हुआ। आनन-फानन में 112 पुलिस और राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें सकल...