सड़क हादसे में घायलों के मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, मई 16 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेड़करनगर जिले में जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुघर्टना में घायल युवक के पिता की तहरीर पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर पलिवारी निवासी मंसाराम निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र दीपक निषाद अपने रिश्तेदार राजन निषाद के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गोपरी चांदपुर मुडियारी मोड़ के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घायलों को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.