जमुई, दिसम्बर 22 -- झाझा,निज संवाददाता सड़क हादसे में झाझा नप के एक वार्ड पार्षद के गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है। घटना जमुई-देवघर एनएच 333 पर झाझा थाना के हथिया पुल के समीप की बताई जाती है। जानकारीनुसार,नप के वार्ड सं.13 के पार्षद अजय पासवान भिठरा पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भराकर सोहजना की ओर लौट रहे थे। उसी क्रम में हथिया पुल के पास उनकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई और वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके चेहरे, नंाक, मुंह व सिर के अगले हिस्से आदि में काफी चोटें आई हैं जिससे खून भी निकलता दिखा। बाद में सूचना पर डायल 112 वाहन मौके पर पहुंच कर उन्हें इलाज को स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया जहां इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज को जमुई रेफर कर दिए जाने की बात बताई गई। वैसे श्री पासवान के घायलावस्था में होने से फिलहाल यह स्पष...