बाराबंकी, अप्रैल 10 -- कोठी। थाना क्षेत्र के देवीगंज-सिद्धौर मार्ग पर शुक्रवार शाम दो बाइकें आमने सामने टकरा गईं। इसमें एक अधेड़ किसान की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। असंद्रा थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव निवासी शिवमगन (52) पुत्र परशुराम शुक्रवार की शाम बाइक से गेहूं कटाई के लिए कंबाइन मशीन मालिक से बात करने घर जा रहे थे। कोठी थाना क्षेत्र के सिद्धौर-देवीगंज मार्ग स्थित सरसा गोशाला के पास इनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस हादसे में शिवमगन व शारदा (35) पुत्र कल्लू निवासी ग्राम सरायनजर मदारपुर बहादुर सिंह थाना कोठी घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया। जहां डॉक्टरो...