प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 15 -- कुंडा, संवाददाता। हथिगवां थानाक्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी जगदीश सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 जून को उसका बेटा अरविंद अपनी पत्नी वंदना और बेटे लल्ला को साथ लेकर पंप पर पेट्रोल भराने गया था। पेट्रोल लेने के बाद बाइक से जैसे ही वह सर्विस रोड पर पहुंचा, तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी के बाद प्रयागराज ले गए। अरविंद के बेटे लल्ला की हालत गंभीर होने पर वहां के डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। वे उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे। लेकिन रामापुर के पास पहुंचे तो लल्ला की सांस थम गई। दूसरे घायलों का इलाज चल रहा है। पीड़ित जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...