सड़क हादसे में एसएसबी के हेड कांस्टेबल की मौत, दी गई विदाई
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- पलियाकलां। सशस्त्र सीमा बल की 61वीं वाहिनी, भैराबकुंडा में तैनात पलिया निवासी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह की पश्चिम बंगाल में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पलिया निवासी प्रदीप कुमार सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह एसएसबी की 61वीं वाहिनी, भैराबकुंडा में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह छह जुलाई को अवकाश लेकर कार से अपने घर पलिया आ रहे थे। इस दौरान पश्चिम बंगाल के जिला अलीपुरद्वार के समुक्तला के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को पलिया पहुंचा। एसएसबी के अधिकारियों व जवानों ने अपने सहकर्मी को पलिया के प्रमुख श्मशान घाट (शारदा नदी तट) पर उनका अंतिम संस्कार के समय भावभीनी विदाई और सलामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.