समस्तीपुर, जनवरी 15 -- चकमेहसी। थाना क्षेत्र के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल का इलाज पटना में जारी है। मृतक चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा वार्ड 13 निवासी महेश पासवान का पुत्र मनीष कुमार (21) बताया गया है। वहीं जख्मी मृतक का पड़ोसी धर्मवीर कुमार का पुत्र दिलखुश कुमार (20) बताया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम कल्याणपुर से पूसा मुख्य पथ के टारा चौक और करूआ गांव के सिमान के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी और फरार हो गया। हो हल्ला पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों के परिजन को सूचना देने के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकी दूसरे को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां गुरुवार को सदर अस्पताल समस्तीपुर में नगर थाने के ...