बागपत, अप्रैल 21 -- खेकड़ा। दिल्ली देहरादून इकोनमिक कॉरिडोर पर सड़क हादसे में इंदौर के रहने वाले कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला मनोज श्रीवास्तव निजी कार से उत्तरांचल जा रहा था। दिल्ली देहरादून इकोनमिक कॉरिडोर पर सोमवार अल सुबह करीब चार बजे उसकी कार खेकड़ा क्षेत्र में डूंडाहेड़ा के पास पहुंची। बताया जा रहा है वहां आगे चल रहे वाहन चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे मनोज श्रीवास्तव की कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मनोज श्रीवास्तव की कार में फंसकर मौके पर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज श्रीवास्तव के शव को कार से निकला और उसकी तलाशी ली। आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.