सिद्धार्थ, अप्रैल 19 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे के परशुराम तिराहे के पास रविवार दोपहर सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पास के निजी अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। त्रिलोकपुर थाने के बुड्ढी गांव निवासी दुर्विजय यादव रविवार को बाइक से अपने दोनों बेटों अंश उर्फ अंकुश (8) और आदित्य (6) के साथ बिस्कोहर में कुछ सामानों की खरीदारी करने गए हुए थे। जहां से सामानों की खरीदारी कर दोपहर में वह घर लौट रहे थे। वह परशुराम तिराहे के पास सुनील हार्डवेयर के दुकान के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आई बिना नंबर प्लेट की कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.