मधुबनी, जून 30 -- बाबूबरही। बाबूबरही थाना क्षेत्र में 27 जून को हुए सड़क हादसे को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से घोंघोर गांव निवासी गोविन्द कुमार झा ने बताया है कि बड़े भाई अरविंद झा अपने बच्चों के साथ मौआही से बाइक से घर लौट रहे थे। भटगामा के पास बाइक अचानक रुक जाने पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद झा के पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर, कंधे में फ्रैक्चर तथा सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पांच वर्षीय रुद्र झा के पैर में भी फ्रैक्चर हुआ। दोनों का इलाज मधुबनी स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दूसरी बाइक पर सवार युवक नशे की हालत में थे और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग क...