बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। नगर के दिल्ली रोड पर बड़ौली गांव में पास सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सेंट्रम होटल के पास शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने शव को के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसकी शिनाख्त कर ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...