सड़क हादसे के बाद बवाल में 16 नामजद पर केस दर्ज
जहानाबाद, मई 6 -- मेहंदिया, निज समवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के चंदा पुल के पास मंगलवार कि रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए एक पुलिस वाहन सहित दर्जनों बालू लदे ट्रकों में तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में मेहंदिया थाना में कांड संख्या 80/2026 दर्ज किया गया है। सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार के लिखित बयान के आधार पर पुलिस ने 16 नामजद समेत करीब 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। अब तक एक आरोपी बूटन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.