रायबरेली, दिसम्बर 27 -- महराजगंज। क्षेत्र के डेपारमऊ मजरे मुरैनी गांव की रहने वाली सबिता पुत्री स्व. राजाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस दिसंबर को उसकी बड़ी बहन रामामऊ बैंक में पैसा जमा करने जा रही थी। इसी बीच बड़े बाबा पुल के पास कार सवार ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में मिली तहरीर पर सड़क हादसे का केस दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...