कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जिसने सड़क किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार वाहनों के चलते सड़क से सटकर संचालित हो रहे इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की जान हर समय जोखिम में बनी हुई है। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे लेहदरी की ओर से देवीगंज जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर सड़क किनारे पाइपलाइन को रिपेयर करने के लिये खोदे गये गड्ढे में उछलते हुए पहले 11 हजार वोल्ट के सीमेंटेड विद्युत पोल से टकराया और फिर प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर गढ़ी की बाउंड्री को टच करते हुए सड़क पार करके हुए दूसरी ओर पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक समय रहते ट्रैक्टर से कूद गया, जिससे उसकी जान ...