उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर के लखनऊ बाईपास स्थित एक होटल में शनिवार को युवा कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य मुद्दा स्मार्ट मीटर जबरन लगाने से रोकना व महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों की समस्याएं दूर करना रहा। बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के केंद्रीय जोन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता से जुड़े मुद्दों को हमेशा प्रमुखता से उठाने का काम किया है। मौजूदा समय लोग रसोई गैस की किल्लत और स्मार्ट मीटर जबरन लगाए जाने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगों की मांग के बावजूद मौजूदा सरकार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे लोग आक्रोशित हैं। ऐसे में जल्द जनता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.