लातेहार, मई 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बस स्टैंड के निकट सड़क को अतिक्रमण कर ठेला आदि लगाए गए दुकानों को अंचल कार्यालय की ओर से हटाने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को लाउडस्पीकर से इस बारे में प्रचार कर वैसे दुकानदारों को आदेश से अवगत कराया गया है। आदेश में कहा गया है कि दो दिनों के अंदर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करते हुए ठेला आदि दुकान हटा लें, नहीं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उसे हटाने में आने वाले खर्च भी संबंधित दुकानदारों से वसूला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...