गिरडीह, जून 2 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। विश्व विख्यात पारसनाथ की तराई इलाके में बसा आदिवासी बहुल आधा दर्जन गांवों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधा की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे ग्रामीण। ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर पांच जून के बाद प्रखण्ड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह भी पढ़ें- जनसहयोग से ग्रामीणों ने बनाई पांच किमी कच्ची सड़कआंदोलन की रूपरेखा सोमवार को ग्रामीणों ने बीडीओ के नाम आवेदन देकर यह जानकारी दी है। बताया जाता है कि पारसनाथ की तराई में बसे आधा दर्जन आदिवासी बहुल गांव पक्की सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। सड़क के अभाव में गांव के ग्रामीणों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीमारी की हालत में मरीज को खटिया में टांगकर अस्पताल तक भेजना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पंडुका पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से ग्रामीण चिं...