पलामू, जनवरी 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को पलामू जिला परिवहन कार्यालय एवं मेदिनीनगर के यातायात प्रभारी के तत्वावधान में कोयल नदी टेंपो स्टैंड में निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगाया गया। इस दौरान एक से 150 टेंपो चालक, बस चालक, खलासी, कंडक्टर एवं आम लोगों की आंख एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। ड्राइवर लगातार वाहन ड्राइव करते हैं। ड्राइवर की आंख पूरी तरह से स्वस्थ्य होना चाहिए। पलामू जिले को दुर्घटना मुक्त जिला बनाने में टेंपो एवं बस चालकों से सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि पूरे महीने सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रकार के विभिन्न जगहों पर प्रोग्राम चलाए जाएंगे ताकि लोगों को अधिक से अधिक जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.