पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला में जिले से गए स्कॉउट गाइड के पदाधिकारी शामिल हुए। परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दया शंकर सिंह ने संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार, उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त किन्जल सिंह, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग अमित, राहुल बलुजा व अपर आयुक्त परिवहन विभाग उपस्थित रहे। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सचिन सक्सेना, आईटी कॉर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति, गाइड कैप्टन गुंजन पांडे ने सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बरेली मंडल नेहा कटियार के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। कार्यशाला में यातायात संबंधित प्र...