सहरसा, जनवरी 23 -- सहरसा, निज संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं को गुरुवार को जागरूक किया गया। इसके लिए उनके बीच सड़क सुरक्षा की जानकारी से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेटिंग के जरिए भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई गई। सफल प्रतिभागियों को जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार ने पुरस्कृत किया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते डीटीओ ने कहा कि सड़क पर यातायात नियमों का पालन करते आवागमन करें। लाल सिग्नल पर रुक जाए और हरा सिग्नल होते आर पार करें। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और तेज गति से गाड़ी नहीं चलाना वाहन चालकों के सुरक्षित सफर के लिए जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.