कौशाम्बी, फरवरी 10 -- डीडी कॉन्वेंट स्कूल केन कनवार में मंगलवार को सड़क सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी थीम पर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कक्षा एक से नौ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों ने पोस्टर, पेंटिंग और चित्रकला के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से बने चित्रकला पोस्टर ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से कक्षा एक, दो और तीन के नौनिहालों की ड्राइंग और पेंटिंग को देखकर उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए। प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने प्रतियोगिता की सराहना की। प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी जागर...