मधेपुरा, जनवरी 8 -- मधेपुरा। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिला परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 12 जनवरी को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 19 जनवरी को पुराना बस स्टैंड परिसर में सभी वाहन चालकों एवं सह-चालकों के लिए नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया जाएगा। उक्त अवसर पर पात्र वाहन चालकों का आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाया जाएगा। नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर के सफल आयोजन के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों सहित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.