गढ़वा, जनवरी 10 -- गढ़वा। शुक्रवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत सदर अस्पताल परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा मैनेजर संजय बैठा ने हिट एंड रन और नेक मददगार योजना की जानकारी लोगों को दिया। साथ ही उन्होंने राह-वीर योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने वाले नेक मददगार को पुलिस या कानूनी कार्रवाई से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि सरकार द्वारा उन्हें प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाता है। इसलिए लोग सड़क दुर्घटना होने पर घटना के एक घंटा के अंदर (गोल्डेन आवर) में गंभीर व्यक्ति को अस्पताल तक अवश्य पहुंचाएं। उससे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन से डर निकालना और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...