हाथरस, जनवरी 31 -- सादाबाद। सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर शनिवार को बरोस टोल प्लाजा पर एनएचएआई एवं बृजभूमि एक्सप्रेसवे प्रशासन द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा नियमों का पालन करने वाले चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। एनएचएआई परियोजना निदेशक संदीप यादव एवं बृजभूमि एक्सप्रेसवे परियोजना निदेशक विनय वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत उन वाहन चालकों को प्रोत्साहित किया गया, जो यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करते हुए पाए गए। उनका उद्देश्य चालकों को भविष्य में भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना रहा। अधिकारियों ने कहा कि जीवन बहुमूल्य है, लेकिन अक्सर थोड़ी सी जल्दबाज़ी और लापरवाही के कारण वाहन चालक गंभीर दुर्घटनाओं का शि...