किशनगंज, जनवरी 30 -- किशनगंज। संवाददाता गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन परिवहन कार्यालय के समीप किया गया। इस शिविर में विशेष रूप से वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई, ताकि सड़क पर सुरक्षित वाहन संचालन सुनिश्चित किया जा सके। नेत्र जांच का कार्य एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आँखों की जांच कराई। जांच के उपरांत सभी चिन्हित मरीजों को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर एडीटीओ सलिल कुमार, एमवीआई तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा उपस्थिति रहे। उपस्थित अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्पष्ट दृष्टि सुरक्षि...