मऊ, जनवरी 28 -- मऊ। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को परिवहन विभाग ने टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना में सड़क सुरक्षा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस चित्रकला प्रतियोगिता में कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा वाहन चेकिंग के दौरान तीन वाहनों का परमिट शर्तों के उल्लंघन में चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ सोहेल अहमद ने सड़क सुरक्षा चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज में अध्यनरत छात्र- छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...