चाईबासा, जून 9 -- चाईबासा । मुफ़स्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र सरायकेला मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच का उद्देश्य अभियान के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन संबंधी कागजात तथा ड्राइविंग लाइसेंस की विशेष रूप से जांच की गई। जांच के क्रम में जिन वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।

थाना प्रभारी की अपील मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी ने स्वयं ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच की तथा वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन एवं दुरुस्त रखें, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने से बचें तथा यातायात नियमों का सख्ती से अनुप...