चतरा, जनवरी 27 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय की छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई।इस दौरान छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सड़क सुरक्षा से जुड़े नारे लगाए और ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...