भदोही, अप्रैल 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में ट्रक एवं भारी वाहनों के लिए दो होल्डिंग एरिया चिन्हित किए गए हैं। यह निर्णय बीस दिसंबर वर्ष 2025 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक सात जनवरी को अपर मुख्य सचिव, परिवहन की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में लिया गया था। बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा 30 जनवरी को प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर निम्नलिखित स्थानों को होल्डिंग एरिया के रूप में निर्धारित किया गया है। नेशनल हाईवे ट्रक बाई लेन, बाबूसराय, नेशनल हाईवे ट्रक बाई लेन ऊज को चिन्हित किया गया है। समस्त वाहन चालकों एवं स्वामियों को निर्देशित किया है कि वह अपने ट्रक एवं भारी वाहनों को केवल उपरोक्त चिन्हित होल्डिंग...