उन्नाव, जनवरी 2 -- असोहा। क्षेत्र के काथा गांव में जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। उप निरीक्षक सुनील सिंह ने सभी को जागरूक करते हुए कहा बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, इंसोरेंस, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट वाहन की सवारी न करें। इस दौरान महिला आरक्षी कंचन, कांस्टेबल वसीम, कालेज प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...