कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर देहात। जिले में शुक्रवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरूआत हो गई। पहले दिन ट्रैफिक कर्मियों नेअकबरपुर में रैली निकालकर आज की सुरक्षा कल का सुरक्षित भविष्य के संदेश दिया। इसके साथ ही चालकों से हादसों पर नियंत्रण के लिए यातायात नियमों के पालन करने का आह्वान किया। सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर एक माह तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह का जिले में शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को पहले दिन अकबरपुर में ओवर ब्रिज के पाससे यातायात कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में सीओ यातायात सहित कोई बड़ा अधिकारी नहीं दिखा। रैली का शुभारंभ करते हुए टीआई विवेक सिंह ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के चलते अधिकतर हादसे होते हैं। इनमें जहां तमाम लोग अपनी जान गंवा देते हैं। वहीं बहुत से लोग जीवन भर के लिए अपंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.