आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़। शहर के नारौली तिराह पर गुरुवार की सुबह सड़क सुरक्षा के लिए राहगीरों को जागरूक किया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अतुल कुमार यादव, यातायात निरीक्षक संजय कुमार पाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने जानकारी दी। आमजन, राहगीरों, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, कराने के लिए जागरूक किया गया। लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, जेब्रा क्रासिंग और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...