शामली, अप्रैल 3 -- शामली। जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी एनपी सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया। शुक्रवार को जनपद के प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों, स्कूल-कॉलेज क्षेत्रों और संवेदनशील चौराहों पर यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, मोबाइल फोन के उपयोग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों पर हेलमेट न पहनने, ट्रिपल राइडिंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ चालान किए गए। वहीं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा भा...