देवरिया, फरवरी 17 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार में नगर क्षेत्र के धवारिया वार्ड नंबर पांच में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में थाना लार के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने जानकारी दी, साथ ही अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन में रहने और नियमों को केवल जानने से ज्यादा उस पर अमल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दिलीप मल्ल, रामेश्वर सिंह, कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर बी एन सिंह, भौतिक विभाग के प्रोफेसर प्रमोद सिंह कुशवाहा, डॉ सूरज मिश्रा, डॉ रहामान, डॉ ब्रिजेश, अजय उपाध्याय, दिनेश, गोविन्द, संतोष, अनिल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दूसरे सत्र में बच्चों ने स्वयं भोजन बनाया एवं साथ में भोजन कर जातीय भेदभाव से मुक्ति एव...