अंबेडकर नगर, मई 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आराध्या श्री फाउंडेशन की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप के पहले मैच में डॉक्टर्स इलेवन जीता। डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को चार विकेट से हराकर मैच जीता। टीचर्स इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। हालांकि यह निर्णय सही नहीं साबित हुआ। डॉक्टर इलेवन के नियंत्रित व किफायती गेंदबाजी के सामने टीचर्स इलेवन का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सका। पूरी टीम 14.1ओवर में 90 रन पर आउट हो गई। ओपनर चंद्र पाल ने एक छोर संभालते हुए सर्वाधिक 34 रनों का योगदान दिया। देवांश और कमलेश ने क्रमश: 13 और 11 रन बनाए। टीचर्स इलेवन के लिए डॉ उत्कर्ष सिंह ने 4, विमल और आमोद ने 2-2 विकेट लिया। इसके जवाब में डॉक्टर इलेवन के ओपनर बल्लेबाज डॉ आमोद और डॉ चंद्रभान ने तेज शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए बहुमूल्...