गढ़वा, जून 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न थानों से बिना हेलमेट के पकड़े गए वाहन चालकों के बिच सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगो को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सचेत करने का प्रयास किया गया। उस दौरान सड़क सुरक्षा का प्रमुख बिंदु गुड समेरिटन (नेक नागरिक) योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राइविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग का हानि, रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व के बारे में बताकर जागरूक किया गया।...