सहारनपुर, फरवरी 27 -- क्षेत्र के भायला कलां पीजी कॉलेज के छात्रों ने सडक़ सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने और रात में वाहन चलाते समय डिपर का प्रयोग करने आदि नियमों की जानकारी दी। कहा कि नियमों के पालन करने से वाहन चालक स्वयं के साथ ही दूसरों का जीवन भी बचा सकते हैं। संचालन तुषार राणा ने किया। इस दौरान रिया, प्राची, साक्षी, संजना और खुशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...