किशनगंज, फरवरी 9 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के अंतर्गत ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में यातायात को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल-2 किशनगंज द्वारा तैयार दो महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल परियोजनाओं का स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने उद्घाटन किया। कुल 6.12 करोड़ रुपये की लागत से बनी इन योजनाओं से स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। ठाकुरगंज प्रखंड के पटेशरी पंचायत में पीएमजीएसवाई रोड बांसवाड़ी से नयावस्ती तक 1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, जिस पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च हुए। इससे बांसवाड़ी, नयावस्ती और आसपास के गांवों में आवागमन आसान हो गया है। वहीं, ठाकुरगंज-खारूदह मार्ग पर ननकार से आदिवासी टोला तक 1.50 किलोमीटर लंबी सड़क के साथ हाई लेवल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.