अररिया, दिसम्बर 17 -- सिकटी। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में सिकटी के नव निर्वाचित भाजपा विधायक सह पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके शॉल, पुष्प गुच्छ व फुल माला देकर पंचायत प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता व आम नागरिक ने उत्साह के साथ अभिनंदन किया। इस मौके पूर्व प्रमुख सह प्रमुख प्रतिनिधि मो. कमरुज्जमा ने भाजपा विधायक के समय में किये विकास कार्यो की काफी सराहना की। विधायक सह पूर्व मंत्री ने कहा कि उसे उजड़ा हुआ चमन मिला था लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में इसे सजाया है। आज चारों तरफ सड़क व पुल-पुलिया से आवागमन काफी सुलभ हुआ है और जो भी बचा काम है उसे भी पूरा करेंगे। मौके पर बरदाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमोद झा, सिकटी मंडल भाजपा अध्यक्ष गणेश शंकर राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र विश्वास,प्रखं...