खगडि़या, मार्च 17 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या 26 और 27 में करीब 50 लाख 14 हजार 600 रुपये की लागत से निर्मित चार सड़क एवं नाला योजनाओं का सोमवार को उद्घाटन किया। इन योजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सड़क, नाला और जलनिकासी जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान करना नगर परिषद की प्राथमिकता है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर आवागमन और स्वच्छ वातावरण मिल सके। कहा कि सन्हौली में लगभग 21 लाख 43 हजार 800 रुपये की लागत से निर्मित पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.