पलामू, मई 8 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात में सड़क लूटकांड को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बोहिता की एक महिला अपने ही गांव में एक शादी-समारोह में शामिल होने के बाद देर रात अपने घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में सुनसान जगह देख तीन आरोपियों ने महिला से छिनतई करने लगे। लूटपाट करने के दौरान ही पीछे से एक गाड़ी आता देख लुटेरे भागने लगे, तभी महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाने लगी। शोर सुन गांव के लोग और आ रही गाड़ी पर सवार लोगों ने लुटेरों का पीछा कर पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित महिला के अनुसार गाड़ी आने से वह लूट का शिकार बनने स...