गया, नवम्बर 30 -- गुरुआ-दरियापुर मुख्य सड़क की मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मिडिल स्कूल गुरुआ के पास, मोरहर पुल और बैजुबिगहा मोड़ के बीच सड़क सबसे ज्यादा खराब है। इन गड्ढों से दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है और कई बाइक सवार घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने दरियापुर से माहापुर तक सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग पथ निर्माण विभाग से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...