सिद्धार्थ, जनवरी 2 -- उस्का बाजार। कस्बे के टैक्सी स्टैंड से मधुरी होते हुए छितरापार जाने वाली सड़क खराब हो गई है। खराब सड़क से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क काफी दिनों से खराब है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस सड़क से कस्बा के विभिन्न वार्डों के अलावा पनियहवा, छितरापार, तिघरा आदि गांव के ग्रामीण और स्कूली बच्चे उसका कस्बा तक आवागमन करते है। सड़क खराब रहने से लोग काफी परेशान है। क्षेत्र के निवासी राजकुमार, पवन, अभिषेक, अमरेश वर्मा आदि ने सड़क मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.