गंगापार, फरवरी 12 -- भटौती कोहड़ार मार्ग से निधि का पुरा गांव को पहुंचने वाली लिंक मार्ग की हालत सुधारने के नाम पर ठेकेदार ने सड़क पर जगह-जगह गड्ढा तो करवा दिया, लेकिन सड़क पर पहले से जगह-जगह रहे गड्ढे में गिट्टी व तारकोल न भरवा सका। जिससे गड्ढा मुक्त करने के नाम पर डाली गई गिट्टी व अन्य सामग्री बिखर गई। गांव की प्रधान सुषमा मिश्रा, राम बाबू मिश्र, आदर्श शर्मा, हिन्छलाल शर्मा, विद्याकांत मिश्र, महेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि भटौती कोहड़ार मार्ग से निधि का पुरा गांव की दूरी दो किलोमीटर है, जिस पर गिट्टी बिखर गई है। इस गिट्टी के कारण गांव से पैदल आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबधित विभाग के इंजीनियरों से सड़क के मरम्मत कार्य में की गई अनियमितता की जांच कर दोबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.