सोनभद्र, जून 2 -- बभनी। स्थानीय बाजार से चौना मार्ग जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क के टूट कर उखड़ जाने से आवागमन में राहगीरों को असुविधा हो रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और सड़क ठीक कराने की मांग की। बभनी से सांगोबाध तक करीब 25 किमी सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाया गया है, लेकिन बभनी बाजार से बैना गांव तक सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिसके चलते टूटी सड़क पर राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। ग्रामीण अनवर हुसैन, सुजीत, शंकर, शंभु, डा. प्रहलाद, वरूण, जितेन्द्र, रविशंकर, सुरेन्द्र आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- तीन प्रखंड को जोड़ने वाली मईडांड़-सोनवर्षा पथ बदहाल यह भी पढ़ें- तीन प्रखंड को जोड़ने वाली मईडा...