भदोही, अप्रैल 2 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क बनाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को नरपतपुर गांव में विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यदायी संस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की। चेताया कि शीघ्र ही जांच कर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान कल्पनाथ मिश्र ने बताया कि भदोही-वाराणसी मार्ग पर पाल चौराहा से चौरी महराजगंज जाने वाली मार्ग पर इन दिनों सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। इस बीच करीब तीन किलोमीटर सड़क पर हुए कार्य में मानक की अनदेखी की गई है। इसका नतीजा है कि बिछने के कुछ ही दिन बाद गिट्टियां उखड़कर बिखरने लगी है। शासन से करोड़ों रूपया सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य को खर्च हो रहे हैं। लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही का नतीजा है कि स...